फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   passengers disturbed by the pit on the link road

गांव चैचरी में एक दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग पर बना बड़ा गड्ढा, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
passengers disturbed by the pit on the link road
चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग स्थित ग्राम चैचरी पर बने गड्ढे में भरा पानी। - फोटो : CHANDAUSI
कुढ़फतेहगढ़। चंदौसी कुढ़फतेहगढ़ के बीच गांव चैचरी में मुख्य सड़क मार्ग पर बने ढाई फीट गहरे गड्ढे से करीब एक दर्जन गांवों के लोग प्रभावित हैं। निकासी की व्यवस्था न होने से घरों से निकला गंदा पानी गड्ढे में भरा रहता है। राहगीरों को इस तालाबनुमा गड्ढे से होकर ही गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन आए दिन फिसलकर गिरने से लोग चोटिल होते रहते हैं। ग्राम प्रधान और पीडब्ल्यूडी विभाग के आधिकारी आंखें बंद करके बैठे हैं।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ से चंदौसी को जाने वाले की मार्ग की लंबाई करीब दस किलोमीटर है। इस मार्ग पर गांव चैचरी बसा हुआ है। गांव के बाहरी छोर पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण सड़क में बने करीब ढाई फीट गहरे और करीब 10 मीटर में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा रहता है। चंदौसी आने के लिए कुढ़फतेहगढ़ सहित क्षेत्र के गांवों के लोगों को इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। वहीं , बिचैटा चौराहे की से होकर आने पर पांच किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इस मामले में न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहा है और न ही पीडब्ल्यूडी सड़क की मरम्मत करा रहा है।
विज्ञापन

इन गांवों के लोग हो रहे हैं प्रभावित
कुढ़फतेहगढ़, धर्मपुर कुईयां, दारनी, मुड़िया खेडा, छाबड़ा, भगतपुर, धनुपुरा, शहबाजपुर, गंदूपुरा, फैजुल्लापुर आदि प्रमुख हैं।
बोले ग्रामीण
कुढ़फतेहगढ़ में मेरा मेडिकल स्टोर है, चंदौसी दवाई लेने जाता हूं, तो चैचरी गांव में पानी में होकर गुजरना पड़ता है। एक बार दवाई की पेटी पानी में गिरकर गई थी। काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र शर्मा, निवासी कुढ़फतेहगढ़
----------
मुड़िया खेड़ा गांव का रहने वाला हूं। चंदौसी जाने के लिए कुढ़फतेहगढ़ से लालपुर चैचरी होकर सीधा रास्ता है। रास्ते में पानी भरा होने से दिक्कत होती है। बिचैटा चौराहे से जाने पर पांच किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है।
सुमित कुमार सिंह, निवासी मुड़िया खेड़ा
बलकरनपुर गांव का रहने वाला हूं। ग्रामवासी व आसपास के लोगों को चंदौसी जाने के लिए कुढ़फतेहगढ़ होकर चंदौसी जाना पड़ता है। वहां से निकलने में काफी दिक्कत होती है। कई बार उसमें कार फंस चुकीं हैं।
देव शरण शर्मा, बलकरनपुर
छावड़ा गांव का रहने वाला हूं। चंदौसी जाने के लिए यह मार्ग पर शॉर्टकट है। गांव चैचरी में सड़क खराब है और गड्ढ़े हैं। इसमें पानी भरे होने से निकलना दुश्वार हो जाता है। कई बार गिरकर कपड़े भी खराब हो चुके है।

कोमल प्रसाद शर्मा, छाबड़ा
बोले ग्राम प्रधान:
चैचरी गांव ग्राम पंचायत अटबा में आता है। गांव में पानी का निकास न होने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। पानी के निकास के लिए दोनों तरफ नाली निर्माण का काम कार्य योजना में शामिल हो गया है। एक सप्ताह के अंदर दोनों तरफ नाली का निर्माण करा कर गांव के पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
रघुवर पाल, ग्राम प्रधान अटबा चैचरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed