{"_id":"6918eb606a6599a65201a37e","slug":"passengers-are-upset-as-aligarh-and-agra-bound-buses-are-not-arriving-in-the-city-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124481-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अलीगढ़ व आगरा जाने वाली बसों के शहर में न आने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अलीगढ़ व आगरा जाने वाली बसों के शहर में न आने से यात्री परेशान
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मुरादाबाद से अलीगढ़ व आगरा को चलने वाली रोडवेज बसें शहर में न आकर सीधे न्यू बाईपास से होकर निकल रही हैं। इससे अलीगढ़ व आगरा जाने वाले यात्रियों को ढाई किलोमीटर दूर जाकर बस पकड़नी पड़ रही है। इस मनमानी के चलते यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में व्यापारियों द्वारा एआरएम से भी मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मंडी रेलवे फाटक बंद होने के चलते मुरादाबाद से आने वाली अलीगढ़ व आगरा रूट की रोडवेज बसें सीधे न्यू बाईपास से होती हुई आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में चंदौसी से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को रोडवेज स्टैंड के बजाय करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर न्यू बाईपास स्थित टी-प्वाइंट पर सिम्स कॉलेज के आगे तक जाकर इंतजार करना पड़ता है। शहर के अंदर बसों के न गुजरने से समय और पैसा का नुकसान तो हो ही रहा है। शारीरिक व मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है।
यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या रात के समय होती है। अलीगढ़ से चंदौसी लौटने वाले यात्रियों को शहर तक लाने के बजाय न्यू बाईपास पर ही उतार दिया जाता है, जहां रात में परिवहन का कोई साधन नहीं मिलता।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों व अन्य यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि बसों को शहर के अंदर से संचालित करने की व्यवस्था जल्द बहाल की जाए, ताकि आम जन को इस समस्या से निजात मिल सके। चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। संवाद