{"_id":"6a247de90372e01d300b95ad","slug":"parent-teacher-meetings-will-now-be-held-every-month-students-studies-will-be-discussed-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129883-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अब हर महीने होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, छात्रों की पढ़ाई पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अब हर महीने होगी अभिभावक-शिक्षक बैठक, छात्रों की पढ़ाई पर होगी चर्चा
विज्ञापन
चंदौसी। छात्रों की शैक्षिक प्रगति पर अभिभावकों की नजर बनी रहे, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नया कदम उठाया है। इसके तहत जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में हर महीने अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति, अनुशासन और प्रगति पर चर्चा कर अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
हर महीने होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक के जरिए विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद का उद्देश्य है कि छात्रों से जुड़ी शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी समय रहते अभिभावकों तक पहुंचे और उनका समाधान मिलकर किया जा सके। इससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद भी मजबूत होगा।
बैठकों में परीक्षा परिणाम, गृहकार्य, उपस्थिति, अनुशासन, व्यवहार और कक्षा में प्रदर्शन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पढ़ाई में कमजोर पाए जाने वाले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शैक्षिक सहयोग की योजना बनाई जाएगी। वहीं, विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार होगा और अभिभावक बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान दे सकेंगे। परिषद ने सभी विद्यालयों को प्रत्येक बैठक का विवरण तैयार कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि वह अभी पुलिस भर्ती परीक्षा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षिक कलेंडर में सभी दिशा निर्देश हैं। पीटीएम के बारे में अभी उन्हें ऐसे जानकारी नहीं है। वह दिशा निर्देश के बारे में पता करके बताएंगे।