{"_id":"608b0ae98ebc3ebd082c3a6b","slug":"panchayat-election-in-sambhal-chandausi-news-mbd387787798","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जनपद में छिटपुट घटनाओं के बीच 76 फीसदी रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जनपद में छिटपुट घटनाओं के बीच 76 फीसदी रहा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले भर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें, तो शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिले में औसतन 76.25 फीसदी मतदान रहा। युवा, महिला, बुजुर्ग सभी मतदान के लिए उत्साहित नजर आए। सुबह से शाम तक बूथों पर लाइन लगी रही। इक्का दुक्का जगह फर्जी वोटिंग की शिकायतें हुईं। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया पर पुलिस ने मौके पर पहुंच लाठी फटकार स्थिति को नियंत्रण में रखा। कुछ जगह पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। पर्यवेक्षक बी. राम शास्त्री, डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्र दिन भर बूथों का जायजा लेते रहे।
गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह के समय मतदान में महिलाओं का अधिक रुझान रहा। ज्यादातर पुरुष सुबह के समय खेतों पर काम करने निकल गए और वापस आकर दोपहर में मतदान किया। सुबह के समय बूथों पर महिलाओं की अधिक लंबी लाइन रही। पुरुष भी जैसे-जैसे खेतों से आते रहे, वह भी वो वोट डालने के लिए जाते रहे। दोपहर में गर्मी के समय कुछ बूथों पर कम भीड़ दिखाई दी। लेकिन तीन बजे के बाद फिर से लंबी लाइन और भीड़ लगनी शुरू हो गई।
चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक एक-एक वोटर पर नजर रखे रहे। अगर कोई किसान शाम तक घर नहीं आया, तो प्रत्याशी उन्हें लेने खेतों तक पहुंच गए। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर भारी बल तैनात रहा। मतदान केंद्रों के पास असामाजिक तत्वों को फटकने तक नहीं दिय गया। अधिकारी गश्त करते रहे। घर से वोट डालने के लिए निकलने मतदाताओं को कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थक समझाते रहे। इशारों ही इशारों में अपना चुनाव चिह्न समझाते दिखे। साथ ही मोहर लगाने के लिए भी आश्वस्त किया।
विज्ञापन
बूथों पर पर्यवेक्षक, डीएम व एसपी घूमते रहे
पर्यवेक्षक बी. राम शास्त्री, डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्र व अन्य अधिकारी दिन भर बूथों पर घूमते रहे। मतदान की स्थिति का जायजा लेते रहे। लोगों से निष्पक्ष और निडर होकर मतदान की अपील करते दिखे।
शाम पांच बजे तक ब्लाकों में हुआ मतदान (प्रतिशत)
संभल 63 प्रतिशत
असमोली 65 प्रतिशत
पवांसा 64 प्रतिशत
बनियाखेड़ा 63 प्रतिशत
बहजोई 72.5 प्रतिशत
गुन्नौर 69.4 प्रतिशत
जुनावई 66.4 प्रतिशत
रजपुरा 67
कुल 67