{"_id":"64f78da9d93409f93209cfb4","slug":"panchayat-by-election-today-polling-party-reached-the-booths-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-2526-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पंचायत उपचुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पंचायत उपचुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टी
Wed, 06 Sep 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलपुर धतरा में प्रधान और हसनपुर मुंजब्ता व रूदायन में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। कुल 13 पोलिंग पार्टियां चुनाव संपन्न कराएंगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उपचुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी पोप सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर धतरा में ग्राम प्रधान, गांव रुदायन और हसनपुर मुंजब्ता में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए 13 पोलिंग पार्टी रवाना की गई हैं। तीन पोलिंग पार्टी रिजर्व में रखी गई हैं। गांव रसूलपुर धतरा में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 4049 महिला और पुरुष मतदाता हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव में मैदान में हैं, यह वोटर इनकी हार और जीत का फैसला करेंगे। गांव रुदायन में वार्ड संख्या 97 क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो प्रत्याशी के लिए 1646 मतदाता मतदान करेंगे। गांव हसनपुर मुंजब्ता वार्ड संख्या 51 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चार प्रत्याशियों के लिए 1670 मतदाता वोट करेंगे। जिसमें 433 मतदाता गांव हैवतपुर के भी शामिल होंगे। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टी के लिए साफ सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था की गई है।