{"_id":"673125d7f764592a2c020824","slug":"palledar-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-116309-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्लेदार की मौत
Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। इस्लामनगर-बहजोई रोड पर रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन ने गांव युसफपुर निवासी गुलाब सिंह (32) को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के चाचा कुंवरपाल ने बताया कि गुलाब सिंह बहजोई की अनाज मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार की सुबह भी वह पल्लेदारी करने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव के ही निकट सड़क किनारे उसका शव पड़ा है। उसके दांये कान के पास व सीधे हाथ की हथेली में चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है। वहीं गुलाब सिंह की मौत से पत्नी क्रांति समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।