{"_id":"580bb8ce4f1c1b716b706cf7","slug":"palika-ki-baithak-men-sabhasadon-k-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की बैठक में सभासदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की बैठक में सभासदों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ घंटे हंगामें के बाद सभासदों ने नगर पालिका बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया। अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया जिससे बोर्ड की बैठक बिना उद्देश्य के ही समाप्त हो गई।
नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग में पूर्वाह्न 11:30 बजे बोर्ड की बैठक शुरू हुई। सभासदों ने समाचार पत्रों में प्रकाशित गृहकर टैक्स में तीन गुनी बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी जताई। कर अधीक्षक उमाशंकर गुप्ता से सभासदों की कई बार तीखी नोकझोंक हुई। सभासदों का कहना था कि अगर नगर पालिका के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है तो वे इसका खंडन करें। अधिशासी अधिकारी विकास सेन ने सफाई दी कि खबर में गृहकर बढ़ाने की तैयारी की बात कही गई है। अभी टैक्स बढ़ाया नहीं गया है। पालिकाध्यक्ष डा. पूनम चौधरी ने सभासदों से अपनी समस्या सादगी पूर्ण ढंग से रखने को कहा। माहौल शांत होता इससे पहले ही सभासद अनुराग गर्ग ने नाम परिवर्तन की समस्या उठाई। उन्होंने कहा लंबे समय से फाइलें नगरपालिका में धूल चाट रही हैं। ईओ ने दो सप्ताह के अंदर निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
सभासद मीना कुमारी ने कैथल गेट स्थित दुकान निर्माण के स्थान पर धर्मशाला बनाए जाने की मांग की। एक बार फिर सभासद अनुराग गर्ग ने यह बात पूछकर कि शहर में एक मोबाइल कंपनी द्वारा लाइन बिछाने को गड्ढे खोदे जा रहे है।
विज्ञापन
कंपनी ने इसके लिए नगर पालिका को कितनी धनराशि भुगतान की है। इसकी जानकारी किसी को क्यों नहीं दी गई ? इस पर बोर्ड के सदस्य एकजुट होकर हंगामा करने लगे। नगर पालिका अध्यक्ष ने जेई जहू आलम से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। सभासद राजीव हाजी ने पूछा कि सफाई कर्मियों को ऋण की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है ? यह सुविधा दी जाती रही है।
इस पर ईओ के स्पष्ट इंकार करने से सभासद भड़क गए और सभी बैठक का बहिष्कार कर बाहर चले आए और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया।
किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। बिना उददेश्य के समाप्त हो गई। सुमित पाल, विजय पाल, जिबरान अली, अकील अहमद, सुशील कुमार, राजीव कुमार, नईम, रामबाबू, प्रमोद पप्पन, सुमित अग्रवाल, देवेश मौर्य, नजर मुहम्मद, विनोद कुमार, शिखा शर्मा, फरीदा बेगम, सुधा चौधरी, संगीता यादव, वीना कुमारी, कल्पना शर्मा, मेघमाला, बीना दयाल, वीना कुमारी, उषारानी आदि रहे।