फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   palika chairman will take othe on twelveth december

12 दिसंबर को शपथ लेंगी पालिकाध्यक्ष

Sun, 10 Dec 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 10 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
संभल जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों से चुने गए अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा। जिला प्रशासन ने अध्यक्षों को शपथ दिलाने के लिए अधिकारियों को भी नामित कर दिया है। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष संभल और सभासदों के स्वागत के लिए पालिका का आकर्षक झालरों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ ही जनता ने अपने-अपने जनप्रतिनिधि चुन लिए। जिसके बाद निकाय अध्यक्षों को शपथ ग्रहण का इंतजार है। जो अब समाप्त होने की तरफ है। शासन ने शपथ ग्रहण कराने के लिए 12 दिसंबर की तिथि तय की है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी आरपी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी गुन्नौर अमित कुमार 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष गुन्नौर को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 2.30 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष गवां को शपथ दिलाएंगे। उपजिलाधिकारी चंदौसी प्रतिपाल सिंह को 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष नरौली को शपथ दिलाने के लिए नामित किया है। जबकि एक बजे नगर पालिकाध्यक्ष चंदौसी को शपथ दिलाएंगे। उपजिलाधिकारी संभल राशिद अली खां सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सिरसी को और तीन बजे नगर पालिकाध्यक्ष संभल को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर ओमवीर सिंह को पालिकाध्यक्ष बहजोई को सुबह 11 बजे और नगर पंचायत अध्यक्ष बबराला को दोपहर दो बजे शपथ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed