{"_id":"583355d44f1c1bb604b3aae2","slug":"paise-n-dene-pr-jhoole-wale-ne-noch-diye-bachchi-k-bal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे न दिए तो झूलावाले ने बच्ची के बाल नोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे न दिए तो झूलावाले ने बच्ची के बाल नोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बाल काटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में झूला संचालक ने पैसे को लेकर एक बच्ची के साथ मारपीट करते हुए सिर से बाल उखेड़ लिए। पीड़ित पिता की ओर से झूला संचालक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
सोमवार को अपराह्न पौने तीन बजे करीब गांव मिर्जापुर में लगे चेहल्लुम के मेले में पैसे को लेकर झूला संचालक ने गांव की ही 10 वर्षीय मासूम बच्ची अलफेसा पुत्री इंतकाब के साथ मारपीट की। आरोप है झूला संचालक ने मारपीट करते हुए अलफेसा के सिर से बाल उखेड़ लिए।
पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बेटी अलफेसा चेहल्लुम के मेले में झूला झूलने गई थी। झूला झूलने के बाद झूला संचालक ने पैसे मांगे, जबकि बेटी पैसे पहले ही दे चुकी थी। बेटी ने जब पैसे दिए जाने की बात कही तो झूला संचालक ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर से बाल उखेड़ लिए।
विज्ञापन
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची को मेडीकल के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।