फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paddy seeds will be available at 50 percent discount from government godowns

Sambhal News: सरकारी गोदामों से 50 प्रतिशत छूट पर मिलेगा धान का बीज

Sat, 20 May 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 20 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Paddy seeds will be available at 50 percent discount from government godowns
संभल। सरकारी गोदामों से किसानों को 50 प्रतिशत छूट पर धान का बीज दिया जाएगा। सभी गोदामों पर धान का बीज पहुंचा दिया गया है। जिन किसानों को धान का बीज चाहिए। वह गोदामों से जाकर ले सकते हैं। उनकी सब्सिडी, डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेज दी जाएगी। सरकार की तरफ से किसानों को उन्नतशील बीज उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की मंशा है कि उन्नतशील बीज से उत्पादन बढ़ेगा तो किसानों की आमदनी बढ़ेगी। जनपद में जिस धान की पैदावार बेहतर होती है, उसका बीज किसानोें को उपलब्ध कराया जाएगा। यह बीज, सरकार के कृषि फार्मों से आता है। इसके अलावा बीज विकास निगम से भी सरकार खरीद कर किसानोें में वितरित करती है। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि सभी राजकीय बीज भंडारों पर बासमती की प्रजाति 1509 आधरित बीज है। इस बीज का प्रयोग अगले दो वर्षों तक किया जा सकता है। इसका मूल्य 59.30 प्रति किलोग्राम है। इसका आधा भुगतान किसान के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed