{"_id":"68daea81ccd0fa02af0ac885","slug":"paddy-laden-tractor-trolleys-will-be-stopped-two-kilometers-before-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-127544-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो किमी पहले रोकी जाएंगी धान लदी ट्रैक्टर ट्राॅलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो किमी पहले रोकी जाएंगी धान लदी ट्रैक्टर ट्राॅलियां
विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय चौराहा से गुजरता ओवरलोड ट्रक। संवाद
संभल। धान लदी ट्रैक्टर ट्राॅलियों की संख्या अधिक हो जाने से गवां मार्ग और हसनपुर मार्ग पर जाम के हालात बन रहे हैं। जिस कारण आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने अब तीन मार्गों पर नगर से करीब दो किलोमीटर पहले ही ट्रैक्टर ट्राॅलियों को रोककर यातायात व्यवस्थित कराने का प्लान बनाया है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ यातायात और प्रभारी यातायात को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार का कहना है कि डीएम ने 27 सितंबर को शाम संभल के चौधरी सराय चौराहे से गवां रोड पर कैला देवी मंदिर, कैला देवी मंदिर से पुन: संभल के चौधरी सराय चौराहे होकर नैमिशारण्य तीर्थ का दौरा किया।
चौधरी सराय चौराहे से गवां रोड पर करीब एक किलोमीटर जाम की स्थिति मिलने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि गवां रोड और हसनपुर मार्ग से संभल मंडी समिति में धान की आवक हो रही है। संवाद