{"_id":"6192b123fe369d4b512bde40","slug":"pacs-secretary-returned-to-work-after-assurance-from-government-level-sambhal-news-mbd409561890","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन स्तर से मिले आश्वासन के बाद काम पर लौटे पैक्स सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन स्तर से मिले आश्वासन के बाद काम पर लौटे पैक्स सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। एक नवंबर से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चल रहे पैक्स सचिवों ने शासन स्तर पर वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी। सोमवार से जिलेभर में पैक्स सचिव काम पर लौट आए। हड़ताल खत्म होने से अब किसानों की समस्याएं कम होंगी। खाद के साथ अब धान की सरकारी खरीद में भी रफ्तार की उम्मीद है।
पैक्स सचिव वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले सहकारी समिति के सचिव अपनी मांगों को लेकर एक नवंबर से हड़ताल पर चल रहे थे। इससे जिले के किसानों को सहकारी समिति से खाद नहीं मिल पा रहा था। ग्यारह नवंबर को लखनऊ में प्रमुख सचिव सहकारिता और निबंधक बीएल मीणा ने सयुंक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति और प्राथमिक सहकारी ऋण समिति कर्मचारी महासंघ के साथ बैठक की।
प्रमुख सचिव को मांग पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के सहकारी समिति के सचिवों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और उनकी पदोन्नति की जाए। सहकारी समिति पर जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया की जाए। सहकारी समिति का पिछले कई माह का भुगतान तत्काल कराया जाए। सहकारी समिति पर कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाई जाए। बातचीत के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। एक माह में मांगों पर विचार का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद सोमवार को जिले के सहकारी समिति के सचिव अपने कार्यालय पहुंचे। किसानों को खाद वितरण के बाद कार्यालय का कामकाज किया गया। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव से बातचीत की। मांग पत्र सौंप दिया गया। जिसके बाद आश्वासन मिलने पर हड़ताल खत्म की गई है।