{"_id":"60a40c258ebc3edc831f1a87","slug":"outside-the-railway-station-the-policeman-in-a-state-of-intoxication-caused-uproar-suspended-sambhal-news-mbd389420768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के बाहर नशे की हालत में दरोगा ने मचाया उत्पात, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के बाहर नशे की हालत में दरोगा ने मचाया उत्पात, निलंबित
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली में तैनात दरोगा रामभूल सिंह ने रेलवे स्टेशन के बाहर नशे की हालत में उत्पात किया। शिकायत आई तो कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस भेजकर दरोगा को सरकारी अस्पताल भेजा। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ने चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत दरोगा के अल्कोहलिक होने की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार की रात दरोगा रामभूल सिंह बिना मास्क के बाइक से निकल रहे लोगों को रोक कर चेकिंग कर रहे थे जबकि चेकिंग के दौरान दरोगा ने खुद कोई मॉस्क नहीं लगाया था। जब लोगों ने इस पर आपत्ति की तो दरोगा भड़क गए। उन्होंने आपत्ति करने वालों को उल्टी फटकार लगाई। इस पर बीच विवाद हुआ।
दरोगा ने मौजूद लोगों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। हंगामे का माहौल बन गया। इस बीच किसी व्यक्ति ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और पुलिस अधिकारियों को कॉल कर दी। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने निलंबन की कार्रवाई की है। चंदौसी के सीओ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने दरोगा का मेडिकल कराया है। चेकअप में अल्कोहल पाया गया। नशे के लक्षण थे।
हरवेंद्र सिंह, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी, चंदौसी
सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था कि कोतवाली में तैनात दरोगा रामभूल सिंह ने शराब पीकर लोगों के चालान काटे जाने और विरोध करने पर अभद्रता की। वीडियो सामने आते ही दरोगा को लाइन हाजिर किया गया था लेकिन जब मेडिकल शराब की पुष्टि हो गई तो दरोगा को निलंबित कर दिया। जांच सीओ चंदौसी को सौंप दी गई है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल