फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Outraged family members create a ruckus over a carpenter's death at a private trauma center.

Sambhal News: निजी ट्राॅमा सेंटर में कारपेंटर की मौत पर गुस्साए परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Outraged family members create a ruckus over a carpenter's death at a private trauma center.
बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे के निकट हाईवे किनारे स्थित निजी ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान मोहल्ला चितौरा रोड निवासी कारपेंटर खुशी मोहम्मद (32) की मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। वहीं, आसपास के लोग भी ट्राॅमा सेंटर परिसर में पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मामला बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे का है। खुशी मोहम्मद के भाई शानेआलम ने बताया कि उसके भाई की पित्त की थैली में दिक्कत थी। इसके लिए परिजनों ने भाई को करीब पांच दिन पहले गांव अचलपुर के निकट स्थित एक ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था। तब से ट्राॅमा सेंटर स्टाफ की ओर से भाई की जांच कराई जा रही थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि आज दोपहर करीब ट्राॅमा सेंटर में भाई का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद भाई की हालत बिगड़ने लगी। शाम करीब छह बजे परिजनों को बिना बताए ट्राॅमा सेंटर स्टाफ की ओर से भाई को रेफर कर दिया गया। किसी तरह जानकारी होने पर परिजनों ने देखा, तो एंबुलेंस भाई को लेकर ट्राॅमा सेंटर के बाहर निकलने के लिए तैयार थी। एंबुलेंस में जाकर देखा, तब तक भाई दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना था ट्राॅमा सेंटर स्टाफ की ओर से भाई के इलाज में लापरवाही बरती गई है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल कराकर पुलिस कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने मय पुलिस के मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की।

----

कोट

----

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्तुति सिंह, सीओ, सर्किल बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed