{"_id":"67143ca9eaa2fbf5e80e05d4","slug":"organization-will-gather-to-promote-sanatan-culture-kuldeep-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-115635-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संगठन जुटेगा : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संगठन जुटेगा : कुलदीप
Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला ठेर निवासी कुलदीप एरन को पतंजलि योग पीठ के राज्य संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है। पतंजलि योग पीठ के पदाधिकारियों ने शनिवार को राज्य संगठन मंत्री का स्वागत किया।
राज्य संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। साथ ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार की जरूरत है। संगठन ने तय किया है कि गुरुकुल पद्धति के अनुसार शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी प्राचीन पद्धति का ही तरीका अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी के इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगे। आगे कहा कि हमारी सनातन सांस्कृति कमजोर हो रही है। बच्चों को नैतिक शिक्षा देने के लिए सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। घर-घर संपर्क कर योग के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान गगन वार्ष्णेय, संजय देवल, हरनाम सिंह, डॉ. प्रदीप त्यागी, बीनू अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, अमित गुप्ता, विश्वास ऐरन, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।