{"_id":"64cc03ddab57872e78088cd9","slug":"order-to-file-a-report-in-case-of-lovers-death-after-love-marriage-sambhal-news-c-204-1-chn1001-1043-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रेम विवाह के बाद प्रेमी की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रेम विवाह के बाद प्रेमी की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
चंदौसी। प्रेम विवाह के बाद सुसराल आए युवक की मौत के मामले में कोर्ट ने थाना कैलादेवी पुलिस को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिला बदायूं के थाना बिसौली गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी उदयपाल ने न्यायालय में प्रार्थना दिया था। बताया था कि उसके भाई ओमसिंह का प्रेम विवाह थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव युवती से हुआ था।
इसमें युवती के मायके वालों की रजामंदी नहीं थी। जिस वजह से युवती के मायके वाले रंजिश मानते थे। 25 जून को उसके भाई ओम सिंह के नंबर से फोन आया कि ओमसिंह ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल संभल से मुरादाबाद रेफर किया जा रहा है। उदयपाल अपने परिवार वालों के साथ जिला अस्पताल मुरादाबाद पहुंचा तो उसके भाई की हालत गंभीर थी। शरीर व सिर पर चोटें थी। जानकारी करने पर पता चला कि ओमसिंह को कुछ लोगों ने उसकी ससुराल में बुलवाया था। जहां पर उसे कमरे में बंद करके बुरी तरह से मारापीटा गया।
मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ओम सिंह को संभल अस्पताल से मुरादाबाद अस्पताल भेजा गया। जहां ओमसिंह की रात में मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता थाना कैला देवी रिपोर्ट लिखवाने गया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चंदौसी बबीता पाठक ने थाना कैला देवी की पुलिस को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।