{"_id":"6883c99918ad4096d30a4bfd","slug":"opposition-to-the-team-that-arrived-to-mark-land-for-the-cowshed-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121763-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गोशाला के लिए भूमि चिह्नित करने पहुंची टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गोशाला के लिए भूमि चिह्नित करने पहुंची टीम का विरोध
विज्ञापन
गुन्नौर। नगर पंचायत की ओर से गांव गढि़या में 1.65 लाख रुपये की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण किया जाना है। शुक्रवार को गोशाला निर्माण के लिए भूमि का चिह्नीकरण करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने भूमि को प्राचीन मंदिर की बताकर अपना विरोध दर्ज कराया।
गोशाला का निर्माण नगर पंचायत की ओर से किया जाना है। इसके लिए बीते दिनों भूमि की तलाश भी कर ली गई। शुक्रवार को जब राजस्व विभाग की टीम ईओ अमरीश तिवारी की मौजूदगी में गोशाला निर्माण के लिए तलाश की गई भूमि का चिह्नांकन करने के लिए मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस भूमि पर गोशाला का निर्माण किया जाना है। वह भूमि गांव के प्राचीन मंदिर की है। इस मामले में एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार भूमि की नापतोल की गई थी और वहां किसी प्रकार का ग्रामीणों से कोई विवाद नहीं हुआ है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संवाद