फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only son dies due to truck collision

Sambhal News: ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत

Sat, 23 Nov 2024 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 23 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Only son dies due to truck collision
ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत - फोटो : संभल
गुन्नौर (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से गांव रसूलपुर के सत्यपाल सिंह के इकलौते बेटे अमित (4) की मौत हो गई। हादसा देख आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सत्यपाल का घर हाईवे किनारे बना है। उसके दो बच्चों में बड़ी बेटी ज्योति के अलावा चार वर्षीय बेटा अमित था। सत्यपाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम अमित और ज्योति खेत में शौच के लिए गए थे। लौटते समय दोनों बच्चे सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान नरौरा की ओर से आए ट्रक चालक ने अमित को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ज्योति बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगाें की भीड़ लग गई। परिजन उसे गुन्नौर अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है। मां ममता का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ओपी गौतम ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed