{"_id":"5ecc06f48ebc3e907a6fe6a4","slug":"one-woman-corona-positive-in-sambhal-sambhal-news-mbd3503742169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से आई गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद से आई गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अहमदाबाद से आई मंडलाई गांव की गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित निकली है। वह जिला अस्पताल में क्वारंटीन थी। अब उसे मुरादाबाद स्थित टीएमयू के लिए रेफर किया गया है। महिला को जोड़ने के बाद संभल जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इसमें 30 ठीक हो गए हैं जबकि 37 का उपचार चल रहा है।
मंडलाई निवासी बीस वर्षीय महिला अपने पति के साथ अहमदाबाद रहती थी।
पति से अलग हुई तो वह अकेले अहमदाबाद से माल भाड़ा ढोने वाले एक वाहन पर संभल के लिए सवार हो गई और 21 मई को संभल में उतरी। बहनोई के घर पर रही। इसके बाद 23 मई को उसने अपने बहनोई के जरिए स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और वह जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आई। महिला गर्भवती थी इसलिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया और 23 मई को ही उसका कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया गया।
नमूना 25 को पॉजिटिव पाया गया है। अब महिला को मुरादाबाद स्थित टीएमयू भेजा जा रहा है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से महिला मंडलाई नहीं गई। वह संभल के रायसत्ती में अपने बहनोई के यहां ठहरी थी। इसलिए पुलिस को संग लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क वालों की हिस्ट्री को खंगाला है। उस वाहन के बारे में भी जानकारी ली गई है जिस पर वह सवार होकर आई थी लेकिन वाहन का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
महिला की मां, बहन और भाई समेत सात लोगों को लेकर आई स्वास्थ्य विभाग की टीम
संभल। स्वास्थ्य विभाग की टीम रायसत्ती मोहल्ले से गर्भवती महिला की बहन, उसके चार बच्चों, भाई और मां को लेकर जिला अस्पताल आई है। इन सात लोगों को सोमवार को दोपहर क्वारंटीन किया गया है। अब सभी की कोरोना की जांच होगी। अपनी टीम के साथ मौके से लौटे डा. नीरज शर्मा ने बताया कि महिला का पति नहीं मिला है। न ही बहनोई मिल सका है। ऐसा पता लगा है कि पति ने पंद्रह दिन पहले उससे संबंध तोड़ लिए और इसके बाद यह महिला अहमदाबाद से 21 मई को संभल आई थी। महिला सबसे पहले अपने बहनोई के यहां रायसत्ती मोहल्ले में गई थी। इसलिए बहनोई के परिवार वालों की कोरोना जांच कराई जा रही है।
जिले में पहली गर्भवती महिला है जो कोरोना संक्रमित हुई
संभल। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह ने बताया कि संभल जिले में 135 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त हुई है जिसमें 134 निगेटिव पाए गए। एक महिला पॉजिटिव आई है। महिला नौ महीने की गर्भवती है। बच्चे की डिलीवरी होनी है। इसलिए महिला को मुरादाबाद स्थित टीएमयू भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह पहली गर्भवती महिला है जो जिले में कोरोना संक्रमित पाई गई है।
संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 3805
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-3666
कोरोना संक्रमित- 67 निगेटिव आए-3221
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-139
नमूने रिजेक्ट हुए-167