फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one student dies in road accident

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बीए के छात्र की मौत, एलएलबी का छात्र गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
one student dies in road accident
संभल/रजपुरा। मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव मलिकपुर के नजदीक एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार दो छात्रों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बुलंदशहर जनपद के कस्बा नरौरा निवासी अमन (22 ) पुत्र देवेंद्र पड़ोस में रहने वाले दोस्त सनी पुत्र धर्मेंद्र के साथ अमरोहा जिले के गांव पैतृक तलाबड़ा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मलिकपुर गांव के नजदीक राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंची तो उसी समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहा एलएलबी का छात्र सनी गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि बराबर वाली सीट पर बैठा बीए अंतिम वर्ष के छात्र अमन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालात नाजुक होने पर सनी को हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed