{"_id":"604faf258ebc3e59077723fb","slug":"one-person-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd3830663120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़ते समय गिरे जल निगम के सहायक अभियंता की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़ते समय गिरे जल निगम के सहायक अभियंता की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संभल। रोडवेज बस में सवार होते समय अनियंत्रित होकर गिरे जल निगम के सहायक अभियंता की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब सहायक अभियंता बदायूं स्थित अपने कार्यालय के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हुए थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब जिला मेरठ के थाना भवन अंतर्गत गांव हसनपुर कदीम निवासी वरूण कुमार (42) पुत्र चंद्रभान सिंह संभल के चौधरी सराय में पुलिस चौकी के पास बदायूं जा रही रोडवेज में चढ़ते समय गिर गए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुुआ जब जल निगम के सहायक अभियंता अपने बदायूं स्थित कार्यालय पर ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे।
घायला अवस्था में पुलिस ने संभल जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। मुरादाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई शेखर ने बताया कि द्वितीय शनिवार और रविवार का अवकाश था। इसलिए घर पर आ गए थे। सोमवार को बदायूं ड्यूटी करने के लिए एक अन्य साथी के साथ कार से सवार होकर संभल तक गए थे। संभल में बदायूं जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते समय हादसे का शिकार हो गए। जिसमें जान चली गई। मृतक की पत्नी प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सहायक अभियंता अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियों को छोड़ गए हैं।