फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person dies in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
one person dies in road accident
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली के नजदीक बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल भेजा और युवक के परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार की रात साढ़े सात बजे करीब बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अमियापुर पचाक निवासी बलजीत (22) पुत्र बाबू राम की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक से नखासा थाना क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी स्थित अपनी ससुराल ससुराल जा रहा था। जैसे ही गांव बिछौली के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल भेजा और युवक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक गांव में पंक्चर जोड़न की दुकान चलाता था। शनिवार को ससुराल जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बताया कि युवक की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पत्नी काजल का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed