फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One more accused of Sambhal riot arrested, foreign cartridges recovered, Pakistani connection revealed

पाकिस्तानी कनेक्शन: बॉस ने बताया प्लान... पुलिस और वकीलों को जान से मारना है, संभल हिंसा में एक और गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 06:32 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 06:32 PM IST
सार

संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल में शामिल आरोपी गुलाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पाकिस्तान में बैठे शारिक साटा के साथ मिलकर अवैध हथियारों की सप्लाई और हिंसा की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
One more accused of Sambhal riot arrested, foreign cartridges recovered, Pakistani connection revealed
संभल हिंसा में शामिल आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल कोतवाली पुलिस ने 24 नवंबर को संभल में हुए बवाल में शामिल आरोपी गुलाम निवासी मोहल्ला दीपासराय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे संभल रोडवेज बस अड्डे के पास से पकड़ा। इसके पास से विदेशी कारतूस समेत कई हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


जहां से जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले का बृहस्पतिवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में हिंसक भीड़ ने पुलिस और सर्वे टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर आगजनी और पत्थरबाजी की थी।
विज्ञापन


इसमें गुलाम भी शामिल था। गुलाम ने पूछताछ में बताया कि वह शारिक साटा के साथ हथियारों की सप्लाई और चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है। कुछ समय से काम नहीं चलने पर बॉस ने प्लान बताया कि जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान वकील और पुलिस पर फायरिंग कर जान से मार देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे शहर में दंगा भड़क जाए और हमारा व्यापार फिर से शुरू हो जाए। इसके लिए शारिक साटा ने अवैध असलाह, पिस्टल, तमंचा और विदेशाी कारतूस आदि उपलब्ध कराए। यह मुल्ला अफरोज के माध्यम से अपनी बिरादरी के लोगों में बांट दिए।


सर्वे के दौरान जब बवाल हुआ और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो हमारे लोगों द्वारा चलाई गई गोली भीड़ में शामिल लोगों को लगी। जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने जब मुल्ला अफरोज को पकड़ लिया था तो बचे असलाह और कारतूस छुपा दिए थे।

जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed