फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one man dies in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल की हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
one man dies in road accident
संभल। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटनास्थल की ओर से गुजर रही 102 एंबुलेंस के चालक ने सड़क किनारे बाइक और घायल को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के पवांसा-चंदौसी मार्ग पर स्थित मानव सेवा आश्रम गो आश्रय स्थल के नजदीक हयातनगर क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी जगतपाल यादव (35 वर्ष) पुत्र पर्वत सिंह को शनिवार की रात पौने नौ बजे के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के वक्त बाइक सवार पवांसा से लौट रहे थे।
विज्ञापन

घटनास्थल की ओर से गुजर रही 102 एबुलेंस चालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जिस पर पुलिस पहुंची और घायल के परिजनों को जानकारी दी। आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जगतपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी संतोष देवी ने बताया कि देर शाम को पवांसा गए थे वापस लौटने की कोई जानकारी नही दी थी। पुलिस से जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed