{"_id":"5d6045178ebc3e017b4bd3fa","slug":"one-death-in-road-accident-in-sambhal-sambhal-news-mbd3195281132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
one death in road accident in sambhal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने खिरनी चौकी पर ट्रक पकड़ लिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को शाम करीब छह बजे संभल-गवां मार्ग पर संभल की ओर से जा रहे ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। इसमें थाना बनियाठेर के कस्बा नरौली के मोहल्ला मकूपुरा निवासी मुकेश सैनी (25) पुत्र डोरी लाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, राहगीरों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था। अचानक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और गवां की ओर भागने लगा।
इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। खिरनी चौकी पर पुलिस ने घेराबंदी कर चालक और ट्रक कब्जे में लिया। वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि गवां में ठेकेदारी का कार्य चल रहा है। वहां कार्य करा कर घर लौट रहा था। जैसे ही गांव हाजीपुर और बेनीपुर चक के बीच पहुंचा तो संभल की ओर से आए बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। मृतक की पत्नी बबीता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।