फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On Independence Day, 101 feet high tricolor will be hoisted in Sambhal and 75 feet high in Sirsi

Sambhal News: स्वतंत्रता दिवस पर संभल में 101 और सिरसी में फहराएगा 75 फीट ऊंचा तिरंगा

Tue, 12 Aug 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
On Independence Day, 101 feet high tricolor will be hoisted in Sambhal and 75 feet high in Sirsi
संभल। इस बार स्वतंत्रता दिवस संभल और सिरसी के लिए नई सौगात देने वाला रहेगा। जीहां, संभल और सिरसी में नगर निकायों की ओर से ऊंचे तिरंगे झंडे लगवाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

संभल के चौधरी सराय चौराहा पर 101 फीट का तिरंगा झंडा लगवाने के लिए फाउंडेशन तैयार कराया जा रहा है, वहीं सिरसी में नगर पंचायत कार्यालय के पास भी 75 फीट का तिरंगा झंडा लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार करने में राजमिस्त्री और मजदूर जुटे हैं। अधिशासी अधिकारी डॉ.मणिभूषण तिवारी ने बताया कि संभल में तिरंगा झंडा लगाने में नौ लाख रुपए और सिरसी के कार्य में साढ़े पांच लाख रुपए की लागत आ रही है। दोनों स्थानों पर झंडों के आमने-सामने से लाइटें लगवाई जाएंगी। लाइटें जलेंगी तो झंडे भी चमकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस पर दोनों जगहों पर तिरंगा झंडा लगवाकर उन्हें फहरा दिया जाए। बताते चलें कि संभल और सिरसी में ऊंचे तिरंगे झंडे आकर्षण का केंद्र बनेंगे। चौधरी सराय चौराहा से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन मुरादाबाद, बहजोई, अनूपशहर, बुलंदशहर और दिल्ली की तरफ निकलते हैं। वहीं सिरसी नगर पंचायत कार्यालय के सामने से वाहन संभल, मुरादाबाद के अलावा बिलारी के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed