{"_id":"63f1dee28b43452b57077585","slug":"old-man-dies-of-heart-attack-before-jalabhishek-on-mahashivaratri-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक से पहले बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक से पहले बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
Sun, 19 Feb 2023 02:03 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
संभल। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने आए बुजुर्ग की हृदय गति थमने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए।
नखासा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर भाऊ स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर मुरादाबाद के थाना बिलारी अंतर्गत गांव बिचौला डुग्गी निवासी डोरीलाल (60) पुत्र मंगनी जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार की रात घर से आए थे। शनिवार की सुबह जलाभिषेक करने से पहले कुंड में स्नान करने के बाद तैयार हो रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर गए।
आसपास के लोग सरकारी अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दामाद मनोज ने बताया कि उनके ससुर शुक्रवार की रात घर से निकले थे। जलाभिषेक करने से पहले कुंड में स्नान करने के बाद तैयार रहो रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ और उपचार मिलने से पहले ही मौत हो गई।
उनकी अचानक हुई मौत से सभी परिजन चकित हैं। परिजन शव लेकर गावं पहुंचे जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि घर से जाने के दौरान वह पूरी तरह स्वस्थ थे और अचानक ही मौत हो गई।