{"_id":"6228fc77980ffa12f6019605","slug":"oath-of-secrecy-administered-to-newly-elected-office-bearers-sambhal-news-mbd421129258","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
संभल में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिला जज भानुदेव शर्मा।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल नगर पालिका के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों से बार और बेंच के बीच तालमेल बनाकर वादी के हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई।
बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की 2022-23 की निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ गृहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज भानुदेव शर्मा ने अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, सचिव उमर अल्वी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बार कौंसिल के अध्यक्ष श्रीश कुमार ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरीश रस्तोगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मुख्तार फात्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश रानी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमलदीप ने सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, इकबाल हुसैन और सोनू गुप्ता को शपथ दिलाई। बार कौंसिल के सदस्य अब्दुल रज्जाक ने मोहम्मद फराज अर्शी, जुल्फेकार अली खां, कपिल कुमार, मुवशिर हुसैन, मोहम्मद समीर, नरेश कुमार, संकेश शर्मा को शपथ दिलाई। मोहम्मद इस्लाम ने सभी का आभार जताया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मोहम्मद ताहिर, आरिफ आलम, मोहम्मद नईम कुरैशी, सरफराज नवाज, भूरे खां, अरविंद सिंह, मोहम्मद अकरम, रफत अली, रजब हुसैन, तनवीर आलम, अतीक, मुकेश आर्य, रामरईस यादव, महेशपाल यादव, सुनील पाथुरिया आदि रहे।
अधिवक्ताओं को दी नई-नई योजनाओं की जानकारी
संभल। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा ने बुधवार को संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने अधिवक्ताओं को लेकर बन रहीं नई-नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिवक्ता को कोई समस्या हो तो उससे अवगत कराएं, समाधान कराया जाएगा। अध्यक्षता प्रदीप कुमार गुप्ता ने की। संचालन मनीष आर्य ने किया। इस दौरान गजनफर याकूब, विजयप्रकाश त्यागी, पवन रस्तोगी, शरदचंद्र भारद्वाज आदि रहे।