फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nyi prampra btakr roka juloos, tanav

नई परंपरा बताकर रोका जुलूस, तनाव

Tue, 13 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 13 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
विरोध कर रहे पक्ष ने कहा कि पहली बार जुलूस निकाला जा रहा है जो एक नई परंपरा है। विवाद बढ़ने के अंदेशे में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौता कराया गया तब कहीं जाकर जुलूस आगे बढ़ा।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के बबैना गांव में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारी चल रही थी। दूसरे पक्ष ने आपत्ति की।

पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत ही अपर जिलाधिकारी संभल, सीओ संभल, थाना प्रभारी हयातनगर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुुंचे। दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को वैठाकर लिखित समझौता कराया गया। समझौते में प्रेमपाल सिंह, सरपाल सिंह, फारूख खान, मोहम्मद महमूद खान, मोहम्मद आरिफ खान, तुलाराम सिंह, रामकुंवर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। समझौते के बाद हयातनगर थाना क्षेत्र के धुरैटा गांव में वारावफात का जुलूस निकाला गया। जुलूस में मोहम्मद हनीफ, अखलाख हुसैन, फकीर मोहम्मद, आस मोहम्मद, दिलशाद, फिरोज आलम, सरफराज खान आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


समझौता होने के बाद सीओ अफसर अब्बास जैदी ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व की भांति अपने आयोजन करेंगे। इन आयोजनों को थाने के त्योहार रजिस्ट्रर में दर्ज कराया गया है। ताकि आगे विवाद न होने पाए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था। इसके बाद शांति के साथ जुलूस को आगे बढ़ा दिया गया है। कहीं कोई विवाद की नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed