फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nwab se mukabil honge jiyaurrahmaan

नवाब से मुुकाबिल होंगे जियाउर्रहमान

Sun, 22 Jan 2017 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 22 Jan 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
nwab se mukabil honge jiyaurrahmaan
यूपी इलेक्शन
कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद को संभल में पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र जियाउर्रहमान बर्क चुनौती देंगे। उनको असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने संभल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष के प्रेसवार्ता में एलान करने के बाद क्षेत्र का सियासी पारा गर्म हो गया। हालांकि पूर्व सांसद बर्क कांफ्रेंस के दौरान मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद शफीकुुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रमान बर्क ने अपने आवास पर शनिवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सपा छोड़ने का एलान किया। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमीन के जिलाध्यक्ष शहजाद खां ने जियाउर्रहमान बर्क को संभल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। टिकट का एलान होने के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि कई सालों से संभल को लूटा जा रहा है। क्षेत्रवासियों के कहने के बाद उन्होंने संभल से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में डा. शफीकुर्रहमान बर्क को संभल से प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन कैबिनेट मंत्री ने पार्टी से गद्दारी करते हुए विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर कैबिनेट मंत्री लोकसभा चुनाव में सहयोग करते तो हम उनके सामने मुखालफत न करते। उन्होंने यह भी कहा कि सपा डा. बर्क को राज्यसभा में भेज सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पार्टी न कोई सर्वें कराया और न ही प्रत्याशी बदला। इसीलिए पार्टी छोड़ने का फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व सांसद ने किया परहेज 
संभल। पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रेस कांफ्रेंस में आने से परहेज किया। वह एक दो दिन में अपने पत्ते खोल सकते हैं। पूर्व  सांसद के मौजूद न होने को           लेकर जब जियाउर्रहमान बर्क से पूछा गया तो उन्होंने कहा                   कि डा. बर्क ने सपा नहीं                  छोड़ी है। सपा को सिर्फ उन्होंने ही छोडा है। 


छात्र संघ अध्यक्ष ने सपा से नाता तोड़ा
संभल। एमजीएम कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष रजीउर्रहमान ने सपा से नाता तोड़ दिया है। उन्होंने जियाउर्रहमान बर्क के समर्थन का एलान भी किया है। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने जियाउर्रहमान बर्क को टिकट देकर बहुत अच्छा काम  किया है। छात्रों में खुशी है। उनके साथ तमाम छात्र भी ओवैसी की पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed