{"_id":"60f5d8758ebc3e6d2b6ecdea","slug":"ntention-of-getting-married-the-youth-had-kidnapped-a-teenager-from-another-community-in-rajasthan-chandausi-news-mbd3963150135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने के इरादे से युवक दूसरे समुदाय की किशोरी को अपहृत कर ले गया था राजस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी करने के इरादे से युवक दूसरे समुदाय की किशोरी को अपहृत कर ले गया था राजस्थान
विज्ञापन
चंदौसी। पुलिस ने सात जुलाई को दूसरे समुदाय की किशोरी को अपहृत कर ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक की मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। युवक शादी करने के उद्देश्य से किशोरी को राजस्थान के जयपुर लेकर गया था। पुलिस अधीक्षक ने युवक-किशोरी की सकुशल बरामदगी करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। युवक को विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बहजोई पुलिस कार्यालय में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला से युवक दूसरे समुदाय की किशोरी को अपहृत कर ले गया था। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में अलग-अलग समुदाय का होने के कारण किशोरी की सकुशल बरामदगी को पुलिस टीम गठित की थी।
बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक आसिफ कुरैशी निवासी मोहल्ला कुरैशियान को गिरफ्तार कर युवक के कब्जे से किशोरी को इस्लामनगर चौराहे से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक आसिफ कुरैशी ने बताया कि उनकी शादी उत्तर प्रदेश में नहीं हो सकती थी। इसलिए वह किशोरी को अपहृत कर राजस्थान स्थित जयपुर ले गया था। एसपी ने अपहृत को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
किशोरी के अपहृत में आरोपी के मामा ने की थी मदद
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी आरोपी आसिफ कुरैशी की किशोरी को अपहृत करने में उसके मामा पप्पू ने मदद की थी। पुलिस ने 14 जुलाई को आरोपी के मामा पप्पू को जनपद उधमसिंह नगर के थाना किच्छा के मोहल्ला जनता इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर किया था। कोतवाली लाकर उससे घटना को लेकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। अब युवक को भी न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।
आरोपी युवक व किशोरी को बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक बिजेंद्र मलिक प्रभारी सर्विलांस मय टीम, उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबिल समीर खां व दीपा सैनी शामिल रहे।