फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   NPS fund of 3400 employees of Education Department not deposited

Sambhal News: शिक्षा विभाग के 3400 कर्मचारियों का नहीं जमा हुआ एनपीएस फंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
NPS fund of 3400 employees of Education Department not deposited
चंदौसी। शिक्षा विभाग के 3400 शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के वेतन से नवंबर माह में एनपीएस फंड काट लिया गया, पर उनके खातों में जमा नहीं किया। विभाग केंद्र सरकार से एनपीएस फंड न मिलने की बात कह रहा है। ऐसे में कर्मचारी परेशान हैं। उनके खाते से काटे गए पैसों को भी जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

संभल जिले में शिक्षा विभाग में वर्ष 2005 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या 3400 हैं। यह सभी एनपीएस यानी न्यू पेंशन स्कीम में आते हैं। इन कर्मचारियों का जीपीएफ के बजाए एनपीएस फंड कटता है। इस फंड में कर्मचारियों के वेतन से दस फीसदी कटता है और उसके साथ 14 फीसदी फंड केंद्र सरकार से मिलता है। दोनों को मिलाकर यह कर्मचारियों के एनपीएस खाते में जमा हो जाता है। पर नवंबर माह के वेतन से कर्मचारियों का दस फीसदी एनपीएस फंड काट लिया गया। केंद्र सरकार से बजट न मिलने पर यह फंड कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं किया गया। जिस कारण कर्मचारी परेशान है। यह फंड खाते में जमा होने पर कर्मचारियों को उसका ब्याज भी मिलता है। शिक्षक व कर्मचारी विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed