फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   novending jone in sambhal

संभल में 6000 वेंडर, एक भी वेंडिंग जोन नहीं बना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
novending jone in sambhal
संभल। नगर में 6000 वेंडर हैं पर एक भी वेंडिंग जोन नहीं बना है। इसके चलते वेंडर को जहां जगह मिलती है, वहीं अपना ठेला लगा लेते हैं। सभी ठेले वाले फल सब्जी और खाद्य पदार्थ की बिक्री करते हैं। बेतरतीब तरीके से ठेले खोमचे लगाए जाने से जहां जाम की स्थिति पैदा होती है वहीं पर वेंडर्स को भी दिक्कत आती है। लेकिन इस समस्या के समाधान पर अभी कोई ठोस कदम नहीं नजर आया है। वेडिंग जोन के लिए नौ स्थान चयनित किए जा चुके हैं, पर अभी तक किसी भी स्थान पर वेंडिंग जोन बन नहीं सका है। अगर वेंडिंग जोन बन जाते हैं तो ग्राहक और वेंडर दोनों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उनके कार्यकाल से पहले यह स्थान चयनित हुए थे। लेकिन अभी किसी स्थान पर वेंडिंग जोन बनाए जाने लायक सहूलियतें विकसित नहीं की जा सकीं हैं। इस विषय में वेंडर्स, ट्रैफिक पुलिस, तहसील प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कमेटी है। इस मामले में बैठक के बाद नए सिरे से निर्णय लिया जाएगा। इस बीच उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने विद्युत वितरण खंड के कार्यालय के निकट संभल मुरादाबाद मार्ग पर एक वेंडिंग जोन प्रस्तावित किया है। इस पर भी कमेटी निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed