{"_id":"6a4d6913f8cf3a87420feb3d","slug":"notices-served-to-encroachers-in-daboi-bulldozers-to-be-used-if-they-fail-to-vacate-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-137395-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दबोई में कब्जाधारकों को नोटिस थमाए, न हटाने पर चलेगा बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दबोई में कब्जाधारकों को नोटिस थमाए, न हटाने पर चलेगा बुल्डोजर
विज्ञापन
असमोली। गांव दबोई में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा कर लेने वाले लोगों को नोटिस दिए गए हैं। मंगलवार को यह नोटिस दिए गए। नोटिस के माध्यम से खुद ही अतिक्रमण को हटा लेने का निर्देश दिया है। न हटाने पर बुल्डोजर कार्रवाई से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
दरअसल, ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्किधाम को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जो फोरलेन सड़क बनेगी, उस सड़क में दबोई में कुछ अवैध कब्जे हैं। राजस्व प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, 47 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने निर्माण कर अवैध कब्जे किए हैं। कब्जों को हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई शुरू की है।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि राजस्व प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नोटिस तैयार कराए गए थे, जो संबंधित को जारी कर दिए गए हैं। नोटिस के माध्यम से अवैध कब्जाधारकों को बताया गया कि वे निर्धारित समय में अपने-अपने निर्माण हटा लें। खुद हटा लेंगे तो कार्रवाई से बच जाएंगे। यदि नहीं हटाएंगे तो कानूनी कार्रवाई की जद में भी आएंगे। साथ ही, बुल्डोजर कार्रवाई से अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा। बताया कि चौड़ीकरण योजना महत्वपूर्ण है। इसमें जल्द काम होगा। इसलिए लोगों से आग्रह है कि वे खुद ही कब्जा हटा लें।