{"_id":"655bba22c281951c670a4e06","slug":"notice-issued-to-25-officers-who-were-absent-from-training-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-5102-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 25 अधिकारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 25 अधिकारियों को नोटिस जारी
Tue, 21 Nov 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 25 अधिकारियों के खिलाफ सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही करने पर सीडीओ ने इन अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
सीडीओ कमलेश सचान ने बताया कि सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू हुए प्रशिक्षण में कई अधिकारी गैर हाजिर रहे। इसमें गैर हाजिर होने पर एडीओ कृषि सुरेंद्र कुमार, किरनपाल सिंह, राजकुमार, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, अमित यादव, उमेश कुमार, देवकुमार, कुलदीप, एडीओ समाज कल्याण परमानंद, वीओ दीपांशी, जेई लघु सिंचाई अदनान हुसैन, जेई आरईडी देवराज भास्कर, विपिन कुमार, सीडीपीओ नीता सैनी, सीडीपीओ रचना यादव, राकेश चंद्र आशीष पटेल, बीईओ पोपसिंह, अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, बीडीओ कमलकांत, बीडीओ प्रेमचंद, बीडीओ अमरजीत सिंह व एडीओ पंचायत नीरज के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तय समय पर संतुष्टिपूर्ण जवाब न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।