फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice given to 45 people of Gunnair and Babrala to remove encroachment

Sambhal News: गुन्नाैर और बबराला के 45 लोगों को अतिक्रमण हटाने को दिया नोटिस

Sun, 24 Nov 2024 04:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Notice given to 45 people of Gunnair and Babrala to remove encroachment
गुन्नौर (संभल)। बबराला और गुन्नौर नगर में अतिक्रमण हटवाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 45 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। यदि सात दिन के अंदर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर पंचायत प्रशासन अतिक्रमण को ध्वस्त कराएगा।
विज्ञापन

चंदौसी, संभल, बहजोई नगर पालिका परिषदों के बाद अब नगर पंचायतों में अतिक्रमण हटवाने को लेकर प्रशासन ने रूप रेखा तैयार कर ली है। गुन्नौर नगर में नेहरू चौक के नजदीक व हाईवे किनारे बदायूं रोड पर अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों को नोटिस दिए हैं। वहीं बबराला नगर में रेलवे स्टेशन मार्ग समेत प्रमुख मार्गोंं पर अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए 30 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। दोनों नगर में हाईवे और मुख्य बाजार में स्थाई और अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। नोटिस में सात दिन के अंदर अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटवाएगा। गुन्नौर ईओ मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 15 लोगों चिह्नित किया गया है। इन्हें नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। वहीं ईओ बबराला अमरेश तिवारी ने बताया कि नगर के 30 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें सात दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed