{"_id":"65a8537ebcc45b044608b424","slug":"non-veg-food-will-not-be-served-in-restaurants-on-january-22-gunnor-news-c-15-1-mbd1005-325280-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 22 जनवरी को रेस्टोरेंटों में नहीं परोसा जाएगा नॉनवेज खाना, शराब से भी परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 22 जनवरी को रेस्टोरेंटों में नहीं परोसा जाएगा नॉनवेज खाना, शराब से भी परहेज
विज्ञापन
मुरादाबाद। 22 जनवरी को भव्य रूप से दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही हैं। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राम के आने की खुशी में रेस्टोरेंट और होटल इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। खास सजावट के अलावा खाने पर छूट देने की तैयारी की जा रही है। साथ ही नॉनवेज खाना और शराब को उस दिन ग्राहकों को न परोसने का भी फैसला रेस्टोरेंट संचालकों ने किया है।
होटल क्लार्क्स इन के जनरल मैनेजर रविंद्र सिंह ने बताया कि पूरे होटल में दीपोत्सव करेंगे। उस दिन मिठाई की वैरायटी में बढ़ोतरी की जाएगी। अलग से और क्या विशेष किया जाएगा, इसको लेकर तैयारी की जा रही है। हालांकि शराब और नॉनवेज को बंद रखा जाएगा। ग्रांड विलेज होटल के जनरल मैनेजर डीपी सिंह ने बताया कि गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की जाएगी। हमारे प्रभु श्रीराम आ रहे हैं तो उनके स्वागत के लिए हम सभी उत्साहित हैं। सरकार के निर्देश पर 22 जनवरी को ड्राई डे रहेगा। शराब और नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा। मां यशोदा फूड कोर्ट रेस्टोरेंट के मैनेजर संजय सिंह का कहना है कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर अपना रेस्टोरेंट भी दीपोत्सव की तरह जगमग होगा। स्पेशल खाना प्रसाद बनवाया जाएगा। राम नाम की थाली बनवाने की योजना है। इसमें पूड़ी, सब्जी के अलावा विशेष मिठाई की व्यवस्था रहेगी।