Sambhal Lok Sabha seat: बसपा प्रत्याशी समेत पांच का नामांकन, सपा-भाजपा भी तैयार, सात मई को होगा मतदान
संभल में तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक बसपा समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। भाजपा और सपा प्रत्याशी भी नामांकन करवाने के लिए तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल लोकसभा सीट मंगलवार को बसपा प्रत्याशी सौलत अली समेत पांच ने नामांकन कराया। हालांकि अभी तक भाजपा और सपा प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है। जबकि दोनों दलों के प्रत्याशी पर्चा खरीद चुके हैं। वहीं पीस पार्टी के प्रत्याशी राशिद ने मंगलवार को दोबारा अपने नाम से दूसरा सेट जमा किया है। जबकि नौ प्रत्याशियों ने 18 पर्चे खरीदे।
संभल लोकसभ सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। मंगलवार को बसपा प्रत्याशी चौधरी सौलत अली अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे।
पुलिस ने भीड़ व समर्थकों को गेट के बाहर ही रोक दिया। बसपा प्रत्याशी चौधरी सौलत अली ने प्रस्तावक व कुछ समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में आरओ मनीष बंसल को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रत्याशी राजेश कुमार खड़गवंशी, निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार मौर्य व किसान क्रांति दल पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार ने नामांकन पत्र जमा किए। वहीं पीस पार्टी प्रत्याशी राशिद ने अपना नामांकन पत्र सोमवार को जमा कर दिया था।
उन्होंने मंगलवार को नामांकन पत्र का दूसरा सेट जमा किया है। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। समर्थकों को कलक्ट्रेट के बाहर ही रोका जा रहा है। जबकि पार्किंग के लिए वाहन 500 मीटर रोके हैं।
नौ प्रत्याशियों ने खरीदे 18 पर्चे
प्रत्याशियों के द्वारा अभी पर्चे खरीदने का सिलसिला जारी है। मंगलवार करे विकास इंडिया पार्टी से विकास अहमद ने दो पर्चे, निर्दलीय प्रत्याशी नजाकत हुसैन ने नामांकन का एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशी अनुज वार्ष्णेय ने नामांकन के चार सेट, भारतीय जननायक पार्टी के प्रत्याशी फरमान ने नामांकन का एक सेट, निर्दलीय प्रत्याशी कमरूजमां ने नामांकन का एक सेट, पीस पार्टी प्रत्याशी राशिद ने नामांकन पत्र के दो सेट, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रत्याशी राजेश कुमार खड़गवंशी ने नामांकन पत्र का एक सेट, सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रत्याशी फिरोज खान ने नामांकन पत्र के दो सेट, निर्दलीय प्रत्याशी तौफीक अहमद ने नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे हैं।
पीस पार्टी प्रत्याशी ने दो पर्चे किए दाखिल
पीस पार्टी प्रत्याशी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा करा दिया और पर्चा भी खरीदा था। मंगलवार को फिर से पीस पार्टी प्रत्याशी राशिद ने दूसरा पर्चा अपने नाम से दाखिल किया और नामांकन पत्र के अपने नाम से ही दो अन्य सेट भी खरीदे हैं।
अनुपस्थित रहे 19 मतदान कार्मिकों पर होगी रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव को लेकर हुए हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 19 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने बहजोई थाने में रिपोर्ट दर्ज के लिए तहरीर दे दी है। बीएसए चंद्रशेखर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ, दस व 12 अप्रैल को दो पालियों में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ था।
प्रशिक्षण में 19 पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिक प्रथम अनुपस्थित रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर नगर पंचायत गुन्नौर के लिपिक अशोक कुमार, कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक मोहम्मद मोनिस, कैशियर अनुराग कौशिक, हिसामपुर बैंक शाखा के सहायक प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव, राजकीय महाविद्यालय संभल के असिस्टेंट प्रोफेसर आसिम प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे।
इसके अलावा आलम सराय संभल के वरिष्ठ सहायक सचिन आर्य, आंकिक अमित कुमार, पीएनबी पुरानी पैठ शाखा के लिपिक पुनीत अग्रवाल, जवाहर लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज सिरसी की सहायक अध्यापक मीनू कुमारी, नगर पालिका संभल के लेखाकार इरशाद हुसैन, सहायक अभियंता अजय कुमार चौरसिया, ब्लॉक गुन्नौर के ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार ने भी प्रशिक्षण नहीं लिया।
बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक अमित कुमार शर्मा, सीएचसी के डेंटल हाईजिनिस्ट देवेंद्र कुमार मिश्रा, नगर पालिका संभल के सफाई निरीक्षक आसिफ अली, संभल के चकबंदी लेखपाल अनुजवीर, राकेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय बायभूड के सहायक अध्यापक हर्ष आर्य, गन्ना विकास परिषद असमोली के कनिष्ठ सहायक ओमराज सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।