{"_id":"60da1f2c8ebc3edbc5781857","slug":"no-social-distencing-in-sambhal-market-chandausi-news-mbd39387498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में उमड़ रही भीड़, न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में उमड़ रही भीड़, न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना संक्रमण का खतर टला नहीं है और बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार को चंदौसी के बड़ा बाजार में करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे ही अनदेखी की गई कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ सकता है।
चंदौसी बाजार में सोमवार को सुबह से ही भारी भीड़ रही। 11 बजे के बाद बड़ा बाजार, घंटाघर, मुरादाबाद गेट, संभल गेट, ब्रह्मबाजार, बिसौली गेट आदि जगह खूब भीड़ रही। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो दूर की बात, मुंह पर बिना मास्क के ही नजर आए। बड़ा बाजार में दोपहर करीब 12 बजे भारी भीड़ हो गई। भीड़ और ई-रिक्शा के कारण जाम के हालात बन गए। करीब एक घंटे तक लोग भीड़ में रूक रूक कर चलते रहे।
कोरोना की गाइड लाइन कहीं भी नजर नहीं आई। चिकित्सकों के मुताबिक अभी कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। धीमी पड़ी है। लोगों की यह लापरवाही फिर से लोगों को संकट में डाल सकती है। ऐसा ही रहा, तो कोरोना की तीसरी लहर आने में देेरी नहीं लगेगी। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी:
सोशल डिस्टेंगिंग का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं, हाथ न मिलाएं, बाहर से आने पर हाथ, मुंह, पैरों को धुलें, जेब में सैनिटाइजर रखे हैं, दूसरों के संपर्क में आने पर इसका इस्तेमाल करें।
जिले में 9425 लोग हुए संक्रमित
कोरोना को लेकर सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ी है, अभी खत्म नहीं हुई है। संभल जनपद में मार्च 2020 से अब तक दोनों लहर में 9425 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिले में संक्रमितों में से 103 लोगों की मौत हुई है। इनमें से दूसरी लहर में 56 लोगों की जान गई है।