{"_id":"609987ea8ebc3ed2b04e02fa","slug":"no-social-distence-in-chandausi-hospital-sambhal-news-mbd38868062","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों ने तोड़ी दूरी, खतरा बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों ने तोड़ी दूरी, खतरा बढ़ाया
विज्ञापन
चंदौसी। नगर की सीएचसी में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने आए लोगों ने सामाजिक दूरी को तोड़ दिया। खतरा कम करने के लिए टीका लगवाने पहुंचे और कतार में लगते ही खतरा ज्यादा बढ़ा दिया।
जागरूकता की कमी के चलते लोगों में संक्रमण फैल रहा है। सोमवार को चंदौसी सीएचसी पर काफी संख्या में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया और खतरे को बढ़ाया। लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे लेकिन कतार में दूरी तोड़कर खतरा बढ़ा दिया।
गौर करने वाली बात यह है कि अस्पताल के कर्मचारी भी पालन नहीं करा सके। इससे संक्रमण बढ़ने का अंदेशा है। लोगों को बचाव का टीका लगवाने के साथ ही दूरी को अपनाना होगा। चंदौसी में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं बन रही।