फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No noise, thieves took goods worth lakhs

खटपट न शोर, लाखों का माल ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
No noise, thieves took goods worth lakhs
कोतवाली क्षेत्र के घटलेश्वर गेट में शुक्रवार रात एक घर के दरवाजे में हाथ डालकर कुंडी खोलकर चोर घर में घुस आए। चोर एक कमरे से सोने-चांदी के जेवर, बीस हजार नकदी समेत लाखों रुपये का सामान ले गए। जबकि दंपती कमरे में सोता रहा। घटना की जानकारी शनिवार सुबह छह बजे जागने पर हुई। घर से सौ मीटर की दूरी पर बक्शा पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी की। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

घटलेश्वर गेट निवासी नन्दलाल खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार की रात नंदलाल अपनी पत्नी रीता व दो छोटो बच्चों के साथ कमरे में सोया था। जबकि उसकी मां लक्ष्मी दूसरे कमरे में सोई थी। रात दो बजे के बाद चोरों ने मैन दरवाजे में डालकर कुंडी खोल ली और घर में प्रवेश कर लिया। इसके चोर नंदलाल के कमरे में पहुंचे, जहां वह अपने परिवार के साथ सोया था।
विज्ञापन

कमरे में रखी अलमारी खोल चोरों ने दो चांदी की पाजेब, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी, बीस हजार रुपये की नकदी, एक गुल्लक कब्जे में कर ली। चोर कमरे में रखा बक्शा भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह छह बजे जाग होने पर हुई। नंदलाल ने बताया कि आसपास खोजबीन करने के बाद घर से सौ मीटर की दूरी पर बक्शा पड़ा मिला। जिसमें रखे पीतल के बर्तन गायब थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच परिजनों से जानकारी की। चोर नंदलाल के घर से 80 हजार रुपये का सामान चोरी ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed