{"_id":"5ebae64f8ebc3e9051071bfb","slug":"no-corona-positive-in-48-hour-in-sambhal-sambhal-news-mbd3490092125","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले के लिए राहत भरे रहे 48 घंटे, कोई पॉजिटिव नहीं निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जिले के लिए राहत भरे रहे 48 घंटे, कोई पॉजिटिव नहीं निकला
विज्ञापन
संभल। जिले के लिए पिछले 48 घंटे राहत भरे रहे। कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं निकला। इस बीच 83 कोरोना आशंकित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही कोरोना संक्रमित मिले दो व्यक्तियों के संपर्क वाले 31 लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं।
संभल जिले में अब तक 33 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। इसमें दो की मौत हो चुकी है। जबकि 12 लोग कोरोना से जंग जीतकर लौट चुके हैं। अब 19 लोग उपचार में हैं। सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बताया कि सोमवार को 83 कोरोना आशंकित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को कोरोना की कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अब स्वास्थ्य कर्मचारियों के नमूने अधिक संख्या में लिए जाएंगे।
आकस्मिक तौर पर ग्रामीण क्षेत्र से भी ज्यादा से ज्यादा नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा बहजोई क्षेत्र चंदनकटी मौजा और जुनावई क्षेत्र के रजवारा में अधिक निगरानी रहेगी क्योंकि इन दोनोम गांवों से दो कोरोना संक्रमित मरीज रविवार को निकले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर सर्वे जारी रखेंगी। रजवारा और चंदनकटी मौजा में दो लोग गोली लगने से घायल हुए थे और मेरठ में उपचार कराने गए थे। वहां जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों के संपर्क में रहे 31 लोगों को अब क्वारंटीन किया गया है। इन 31 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 2076
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-1673
कोरोना संक्रमित- 33
कोरोना संक्रमित की मौत- 02
कोरोना संक्रमित उपचार में- 19
कोरोना से जंग जीतने वाले-12
निगेटिव आए-1478
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-403
नमूने रिजेक्ट हुए-167
मंगलवार को भेजे गए सेंपल 182