फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nisha, Sumish and Diksha's team topped in Rangoli

Sambhal News: रंगोली में अव्वल रही निशा, सुमिश और दीक्षा की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Nisha, Sumish and Diksha's team topped in Rangoli
सिरसी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसी में मंगलवार को समर कैंप के अंतिम दिन योग और व्यायाम कराया गया। इससे होने वाले लाभ भी बताए गए। इसके बाद रंगोली और मूर्ति कला प्रतियोगिता कराई गई। रंगोली में प्रथम स्थान निशा, सुमिश और दीक्षा की टीम ने पाया। जबकि मूर्ति कला में प्रथम स्थान जहरा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को समर कैंप से संबंधित पेरेंट्स टीचर मीटिंग भी रखी गई। इसमें अभिभावकों ने समर कैंप की सराहना की। इस दौरान 21 दिवसीय कैंप में प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों और खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को मेडल दिया गया। प्रधानाचार्या प्राची चंद्रा ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में सामुदायिक सहभागिता, सृजनात्मक व रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया। सभी छात्र प्रत्येक गतिविधि में अच्छे नहीं हो सकते। समर कैंप के माध्यम से उनकी विभिन्न प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर प्राप्त हुआ। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संचालन गुलशन जहां ने किया। इस दौरान शबनम खान, पिंकी, राकेश बिहारी मेहरा, सतीश, आलम जहां, कुसुम देवी, शाईन, रुखसाना, शिवम, सुषमा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed