फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nine crore business in Chandausi on Dhanteras

धनतेरस पर चंदौसी में नौ करोड़ का कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nine crore business in Chandausi on Dhanteras
क्षेत्र में दो दिन धनतेरस का त्योहार मनाया गया है। दूसरे दिन रविवार को सुबह से ही बाजार में भारी भीड़ रही। सराफा बाजार, बर्तन बाजार, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक बाजार, आतिशबाजी, कपड़ा बाजार में लोगों ने पहुंच जमकर खरीदारी की। त्योहार में बाजारों में ग्राहकों की भीड़भाड़ देख व्यापारी भी खुश नजर आ रहे थे। चंदौसी में ऑटोमोबाइल, सराफ, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में करीब नौ करोड़ के कारोबार का अनुमान हैं। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ लोगों ने धनतेरस मनाते हुए बाजारों में जाकर आभूषण, बर्तन सहित अन्य सामान की खरीदारी की थी। वहीं रविवार को धनतेरस को लेकर सुबह से ही बाजारों में लोगों ने पहुंच खरीदारी शुरू कर दी। चंदौसी में सबसे बड़ा कारोबार ऑटोमोबाइल का रहा। चंदौसी में करीब 140 बाइक, करीब 35 छोटी बड़ी कार (चंदौसी व संभल शोरूम से ) बिकने का अनुमान हैं। दोनों को मिलाकर करीब सवा चार करोड़ का कारोबार हुआ है। देहात क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों ने पहुंच त्योहार को लेकर खरीदारी की। बाजार में सराफा बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार में लोगों ने पहुंच मनपसंद सामान खरीदा शुरू कर दिया। शाम पांच बजे बाद बाजारों में एकाएक ग्राहकों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया। जिससे हर दुकान व प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की भीड़भाड़ लगने लगी। लोगों ने आभूषण, बर्तन, रेडीमेड कपड़े सहित जरूरी सामान खरीदा। रात 12 बजे तक बाजारों में भीड़भाड़ बनी रही। बाजारों में ग्राहकों की अच्छी संख्या देखकर व्यापारी भी खुश नजर आए। वहीं बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर चौराहा व तिराहा के साथ-साथ बाजारों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके अलावा पुलिस कर्मी गश्त भी कर रहे थे।
विज्ञापन

जिले में बिकी 35 कारें:
आकांक्षा ऑटोमोबाइल के विपिन श्रोत्रिय ने बताया कि आकांक्षा ऑटोमोबाइल की चंदौसी व संभल में एक एक शाखा है। दोनों स्थानों पर करीब 35 कार बिकी हैं। जबकि पिछले 20 कार ही बिक पाई थी। पिछले धनतेरस के मुकाबले अच्छा कारोबार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर लोगों ने एडवांस में बुकिंग कराई थी। पिछले जैसा ही कारोबार रहा। ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। मेरी एजेंसी से करीब 70 बाइक बिकी हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर भी बिके हैं। अन्य एजेंसियों पर भी ठीक कारोबार रहा है। चंदौसी में 140 से अधिक बाइक बिकने का अनुमान हैं। -गिरीश गुप्ता, एमजी हीरो मोटर्स चंदौसी
इलेक्ट्रॉनिक बाजार अच्छा रहा। पिछले साल के मुकाबले अधिक बिक्री हुई। इस बार दुकान, शोरूम के बराबर ही ऑनलाइन शॉपिंग हुई है। चंदौसी में फ्रीज, एसी, वांशिंग मशीन, एलईडी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सभी शोरूम व दुकानों पर करीब दो करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान हैं। इतनी ही ऑनलाइन शॉपिंग होने का अनुमान हैं। -आलोक सक्सेना, कंफर्ट इलेक्ट्रॉनिक चंदौसी।
दो दिन धनतेरस मनाई गई। सराफा बाजार में शनिवार को ज्यादा भीड़ रही। रविवार को कुछ कम लोग दिखाई दिए। वैसे सराफा बाजार ठीक-ठाक रहा। लोगों ने पूजन के चांदी की मूर्तियां व सिक्के खूब खरीदें है। चंदौसी शहर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सराफा कारोबार का अनुमान हैं। -दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष सराफ एसोसिएशन चंदौसी।
खूब बिके खीर-बताशे
दिवाली त्योहार पर लोगों ने खीर-बताशों की जमकर खरीदारी की। शहर के बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, सीता रोड, पुरानी पैठ सहित अन्य स्थानों पर लगी खील-बताशों की दुकानों पर पहुंच लोगों ने खरीदारी की। रविवार को देहात क्षेत्र से काफी संख्या लोग खरीदारी करने पहुंचे। जिन्होंने अपनी जरुरत के हिसाब से खरादीरी की।

प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा को नहीं मिली एंट्री
रविवार को धनतेरस को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क हो गया। जिससे प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगा दिया। शहर के संभल गेट, फव्वारा चौक, बिसौली गेट, ब्रह्म बाजार, सीकरी गेट, खुर्जा गेट, कैथल गेट आदि स्थानों पर पुलिस बल ने ई-रिक्शा चालकों को प्रमुख बाजारों में एंट्री नहीं दी। जिससे ई-रिक्शा चालक गली-मोहल्लों से गुजर कर बाजार में जाते नजर आए। प्रमुख बाजारों में ई -रिक्शा का प्रतिबंध होने से जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई साथ ही लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed