फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nhm karmiyon ki hadtaal

मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही हड़ताल

Sun, 11 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 11 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
nhm karmiyon ki hadtaal
स्वास्‍थ्य

विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा में एक महीने से बुखार का प्रकोप चल रहा है। इस गांव के निवढासी बाबू खां की 10 वर्षीय बेटी हिना को सात दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद हिना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में उपचार कराया। लाभ न होने पर परिजनों ने हिना का गांव के ही झोलाझाप डॉक्टर को दिखाया। शुक्रवार को हिना की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में परिजन हिना को अमरोहा के सरकारी असप्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर नहीं  मिला। शनिवार को सुबह चार बजे हिना की बुखार से मौत हो गई। बताया जाता हिना की मां शहना सहित 50 से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। उनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

20 दिन पहले तहेरे भाई की हो चुकी है मौत 
संभल। गांव में बुखार से लोग एक माह से तप रहे हैं। 20 दिन पहले हिना             के तहेरा भाई फुरकान (15वर्ष) की भी बुखार से मौत हो चुकी है। उस समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर शिविर लगाया था। मरीजों की  जांच कर उन्हें दवाई वितरित की थी, लेकिन उसके बाद टीम ने गांव में जाकर मरीजों का कोई हाल-चाल नहीं लिया। जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन

बुखार से पंजाब में हुई महिला की मौत
संभल। संभल की बेटी गजाला की पंजाब में बुखार से मौत हुई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अतिरिक्त महिला मुख्य संगठक राजेश्वरी त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि संभल निवासी कांग्रेस के           दिवंगत नेता अजहर खां की बेटी गजाला का ब्याह पंजाब में हुआ था। पंजाब में बुखार आने से उसकी मौत हुई है। उसकी मौत पर कांग्रेसियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन गांवों में हुईं मौतें
चंदौसी क्षेत्र के नुरुद्दीनपुरगंज, चंदौसी के हाथीखाना, औरंगपुर सिलैटा, मकूपुरा नरौली, बजरिया नरौली, भाटौर, खेड़ाखास, सरथल, बंजारी कुआं नरौली, बेहटा साहू, सरायतसिकंदर में एक माह के भीतर कुल 24 मौतें              बुखार से हुईं है। संभल क्षेत्र में चपतियों की मढ़ैया, मुजफ्फरपुर,              मोहम्मदपुर मालिनी, मखदूमपुर, धीमरखेड़ी, मिलक मिठौली, सिरसी में 21 से मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed