{"_id":"6823aa4155644dfdb004a869","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122478-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता बालेश (22) की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को कीटनाशक देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बहरौली ताहरपुर के निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अपनी बेटी बालेश की शादी करीब दस माह पहले कैलादेवी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के निवासी मोहित के साथ की थी। बीते शुक्रवार को विवाहिता अपने मायके से पति के साथ शादी समारोह से ससुराल लौटी थी। मंगलवार को महिला की मौत की जानकारी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
सीओ असमोली कुलदीप कुमार और नायब तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लिया। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्यया लग रहा है कि कीटनाशक के प्रयोग से ही महिला की मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।