फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newborn dies during treatment; family creates a ruckus.

Sambhal News: नवजात की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies during treatment; family creates a ruckus.
चंदौसी। खुर्जा गेट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार शाम उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि नवजात की हालत में सुधार न होने पर वे उसे दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन नर्सिंग होम प्रबंधन ने समय पर छुट्टी नहीं दी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव आटा निवासी भुवनेश की पत्नी लक्ष्मी ने मंगलवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में बेटे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात को दौरे पड़ने लगे। इसके तुरंत बाद ही प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए खुर्जा गेट स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि दो दिन तक इलाज के बावजूद नवजात की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने बच्चे को दूसरे अस्पताल रेफर करने की मांग की, लेकिन नर्सिंग होम प्रबंधन ने रेफर नहीं किया। शाम करीब सात बजे उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाल संत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नवजात के पिता भुवनेश ने बताया कि उनकी पहले से दो बेटियां हैं। दो बेटियों के बाद बेटे के जन्म से परिवार में खुशियां थीं, लेकिन उसकी मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed