{"_id":"606e06708ebc3eda746c014f","slug":"nersh-murdercase-not-opened-sambhal-news-mbd385590327","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद भी नहीं हो सका मासूम की हत्या का खुलासा, पुलिस छानबीन का कर रही दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने बाद भी नहीं हो सका मासूम की हत्या का खुलासा, पुलिस छानबीन का कर रही दावा
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। गांव निजामपुर निवासी किसान के मासूम बेटे की हत्या का राज पुलिस एक माह बाद भी नहीं खोल सकी है। आठ मार्च की सुबह कस्बा गवां निवासी किसान के खेत में 12 वर्षीय निरेश का शव मिला था। हत्या गला रेत कर की गई थी। मासूम एक दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था। पुलिस शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है। उधर, मासूम की मां इंसाफ की बाट जोह रही है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी देवेंद्र के 12 वर्षीय बेटे निरेश का शव गांव से साढ़े तीन किलोमीटर दूर गवां कस्बा निवासी किसान के गन्ने के खेत में 8 मार्च की सुबह मिला था। मासूम की गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मासूम के दादा गंगा सहाय की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। आला अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया था। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं हुआ है।
उधर, मासूम की मां हत्यारों की गिरफ़्तारी का इंतजार कर रही है। वहीं पुलिस का दावा है कि छानबीन जारी है, जल्द खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर खुलासा किया जा सके। संवाद