Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nehru and Shastri dominate Kho-Kho while Tagore House dominates Badminton

Sambhal News: खो-खो में नेहरू व शास्त्री तो बैडमिंटन में टैगोर हाउस का दबदबा

Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nehru and Shastri dominate Kho-Kho while Tagore House dominates Badminton
चंदौसी बाल विद्या मंदिर स्कूल में खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी- संवाद
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

चंदौसी बाल विद्या मंदिर में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को कक्षा चार व पांच की छात्राओं का खो- खो का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। वहीं, छठीं से आठवीं कक्षा तक की छात्राओं के बीच बैडमिंटन का मैच खेला गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।


प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार को खो-खो का सेमीफाइनल मुकाबला टैगोर और नेहरू हाउस के बीच खेला गया। जिसमें नेहरु हाउस ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में शास्त्री हाउस ने इंदिरा हाउस को हराकर जीत दर्ज की। कक्षा छह से आठवीं की छात्राओं के बीच बैडमिंटन के पहले मुकाबले इंदिरा व टैगोर हाउस आमने-सामने रहे। इसमें टैगोर हाउस विजयी रहा। जबकि, दूसरे मुकाबले में नेहरू हाउस ने शास्त्री हाउस को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अथर्व पाठक ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रुति अग्रवाल, ममता नागर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed