फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   named police dairy

पुतला फूंकने में चार वर्ष के मासूम को किया नामजद किया

Sat, 23 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 23 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
नखासा थाने की पुलिस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में चार वर्षीय मासूम अयान को भी नामजद कर दिया है। यह आरोप आंदोलनकारियों ने लगाया है। जांच की मांग की है। इसी मामले में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने रुकनुद्दीनसराय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



पंवासा में जिला मुख्यालय बनाए जाने के विरोध में 20 जनवरी को नखासा थाना क्षेत्र में पुतला फूंका गया था। इन सभी पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का आरोप पुलिस ने लगाया है। नखासा के एसओ की तहरीर के आधार पर फिरोज आलम, डा,परवेज खां, शाहनवाज खां, अयान खां, शहजाद, अरविंद, हकीम, शहरोज खां, कामरान खां को नामजद किया गया है।
विज्ञापन



मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष का कहना है कि इसमें नामजद अयान की उम्र मात्र चार वर्ष है। जो एलकेजी का छात्र है। इस जानकारी के बाद रुकनुद्दीनसराय में प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में डा. परवेज, हकीम कमरुज्जमा खां, शहरोज खान, महरोज खान, आवेज आलम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने किसी भी चार वर्षीय मासूम को नामजद नहीं किया है। विज्ञप्ति के आधार पर नामजदगी हुई है। जो नाम अखबारों में पुतला फूंकने वालों के रूप में छपे थे उन्हीं को देखकर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब विवेचना चल रही है। यदि यह पुष्टि होती है कि चार वर्ष का बालक नामजद है तो पुलिस इसे विवेचना के दौरान हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed